Fastblitz 24

बास के डंडे से मारकर महिला की हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 

जौनपुर। जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के सदरूद्दीन पुर गांव में भतीजे ने बांस से मारकर अपने बडी माता की हत्या कर दी है। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सोमवार दिन के लगभग 9 बजे गांव की बुधीराम बिंद की पत्नी इंद्रावती देवी घर के पास लगे हैंडपंप स्नान करने के बाद कपड़ा धोकर एक बाल्टी पानी सामने फेंक दिया।

इसी बात को लेकर बुधीराम के छोटे भाई बुद्धू बिंद का पुत्र मिथिलेश कुमार बिंद और उसकी मां अनार देवी बहन रिंका गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी झगड़े में मिथिलेश कुमार ने एक बांस उठाकर इंद्रावती देवी के ऊपर प्रहार करना शुरू कर दिया। प्रहार से महिला वही गिरकर तड़पते हुए कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। इस बात को लेकर पूरे गांव में तनाव व्याप्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए और हालात पर काबू पा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में भारी मात्रा में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। मौके पर कई थानों की पुलिस गांव में चक्रमण करते हुए बिगड़ी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। दूसरी तरफ पुलिस का कथन है कि नामजद मिथलेश कुमार और उसकी मां अनार देवी, बहन रिंका को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया है जब वह कहीं भगाने के प्रयास में थे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज