
अमेरिकी एयर फोर्स ने एयरोस्पेस कंपनी बोइंग को GBU-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (MOP) यानी बंकर बस्टर बमों का ऑर्डर दिया है। अमेरिकी फोर्स ने इन बमों के अपने स्टॉक को भरने के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है। अमेरिका ने बीते साल जून में ऑपरेशन मिडनाइट हैमर लॉन्च करते हुए ईरानी न्यूक्लियर ठिकानों पर बंकर बमों से हमला किया था। ये बम जमीन के नीचे जाकर टारगेट पर हमला करने की क्षमता रखते हैं। GBU-57 को दुनिया का सबसे ताकतवर बम माना जाता है, जिसे B-2 स्पिरिट बॉम्बर से गिराया जाता है।


इजरायली मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी एयर फोर्स ने कहा है कि वह बोइंग को सोल-सोर्स कॉन्ट्रैक्ट दे रही है। ऐसा किया जा रहा है क्योंकि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर (21 जून 2025) के दौरान खत्म हुए GBU-57 के स्टॉक को फिर से भरने के लिए ये जरूरी है। अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच ये ऑर्डर दिया गया है। ऐसे में ईरान पर फिर से बड़े हमले का अंदेशा गहरा गया है।
GBU-57 को अमेरिकी वायुसेना का सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम कहा जाता है। जीपीएस से अपना लक्ष्य ढूंढने वाले इस बम को धरती के नीचे दुश्मन के बंकरों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है। बम के डिजाइन पर काम 2000 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ। इसके बाद लगातार इसमें सुधार किया गया।
Author: fastblitz24



