Fastblitz 24

जिलाधिकारी ने न्यायालय तहसीलदार परिसर में नवनिर्मित स्वागत कक्ष का किया उदघाटन

 

जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा न्यायालय तहसीलदार परिसर में नवनिर्मित स्वागत कक्ष का उदघाटन किया गया। स्वागत कक्ष बन जाने से वादकारियों सहित अन्य को सहूलियत मिलेगी। जिलाधिकारी के पूर्व निर्देश के क्रम में के परिसर में शासन द्वारा संचालित राजस्व विभाग के कार्यों, अंश निर्धारण संबंधी जानकारी, कृषक दुर्घटना, दैवीय आपदा, मिशन शक्ति सहित विभिन्न योजनाओं की पात्रता एवं लाभ संबंधी सूचनाएं प्रदर्शित की गई हैं जिसे देखकर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जानकारी प्रदर्शित होने से आने वाले वादकारियों एवं किसानों को आवश्यक जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं और आमजन के द्वारा भी इस पहल की सराहना की गई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार सदर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज