Fastblitz 24

जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने नाबालिग युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

 

जौनपुर। मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के थलोई गांव में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने नाबालिक लड़के को चाकू मार कर घायल कर दिया। चाकू लगने से घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी हरिकेश तिवारी से पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से जमीन का कुछ विवाद चल रहा था। उसी रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे हरिकेश तिवारी का पुत्र श्याम कुमार तिवारी उम्र लगभग 17 वर्ष अपने साथी ऋषभ कुमार यादव के साथ जा रहा था।

घात लगाकर बैठे हमलावरों ने नाबालिक को पड़कर उसके ऊपर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया। एक चाकू के गले में लगा जो आर पार हो गया और दूसरा चाकू उसके सीने में घुसेड दिया। चाकू लगते ही श्याम तिवारी जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यहां नजारा देख कर उसका साथ रहा लड़का वहां से फरार हो गया। घायल की चीख.पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े लेकिन हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

परिजनों द्वारा घायल को उपचार के लिए मछली शहर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां गंभीर लगने के कारण चिकित्सक ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जिला अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा घायल को जिला अस्पताल ने भी वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक घायल की हालत काफी नाजुक बताई गई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज