जौनपुर। बीते कुछ दिनों पहले दीवानी न्यायालय और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई.मेल के मामले में अब एटीएस टीम की एंट्री हो चुकी है। इस मामले ने पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। ई.मेल में 17 फरवरी की दोपहर बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा बढा दी गई है। दीवानी न्यायालय और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी के इस मामले के तह तक जाने के लिए बुधवार को लखनऊ से एटीएस की टीम जौनपुर पहुंच गई है।

Author: fastblitz24



