Fastblitz 24

निर्वाचन कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

 

जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित एईआरओ से लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज, नो मैपिंग, दस्तावेज सत्यापन, नोटिस निर्गतन इत्यादि के संदर्भ में जानकारी लेते हुए समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बीएलओ को प्रशिक्षित करते हुए ससमय कार्य संपादित कराया जाए। निर्वाचन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर, सहित अन्य उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज