Fastblitz 24

पुलिस ने फ्राॅड का शिकार हुए व्यक्ति के पैसे वापस लौटाये

 

जौनपुर। खुटहन पुलिस की टीम ने फ्रॉड का शिकार हुए शिकायतकर्ता के 99,280/- रूपये को शिकायतकर्ता के खाते में वापस करवाने का दावा किया है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय व साइबर टीम थाना खुटहन के अथक प्रयास से आवेदक का कटा हुआ पैसा वापस कराया गया है। उक्त प्रकरण कि एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से आवेदक दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 रामजीत गुप्ता निवासी ग्राम खुटहन बाजार का 99,280/- रूपया कटने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज की थी। प्राप्त सूचना पर थाना खुटहन साइबर टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कटी हुई सम्पूर्ण धनराशि को होल्ड कराया। पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेश से आवेदक की धनराशि को बैंक द्वारा वापस करा दिया गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज