जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी के पास मुंबई से लौट रहे यात्री की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि देवरिया जनपद की थाना खमरा क्षेत्र के ग्राम नेऊ टोला निवासी किशन कुमार कुशवाहा उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र गणेश कुमार कुशवाहा मुंबई से वापस अपने घर जा रहा था। ट्रेन पकड़ने के लिए बुधवार रात्रि लगभग 1:30 वह पैदल जा रहा था की ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही इसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दिया। परिवार के लोग भी सुबह पहुंच गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज ने बताया कि दुर्घटना जिस स्थान पर हुई है वहां सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फिलहाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Author: fastblitz24



