जौनपुर। एटीएस ने न्यायलय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी के मामले शातिर आरोपी विशाल रंजन नाम के एक युवक को जिला आजमगढ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने एैसा अपनी प्रेमिका के मंगेतर को फंसाने के लिए किया था।

एटीएस के अनुसार विशाल रंजन ने वीपीएन का पेड वर्जन इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाई और फर्जी ईमेल आईडी से जिला जज के ऑफिशियल ईमेल पर मैसेज भेज दिया। इस शातिर आरोपी ने धमकी में यूपी के मुख्यमंत्री से 1 लाख रुपये मांगते हुए कहा गया कि पैसे न देने पर हमला होगा। एटीएस के खुलासे में पता चला है कि आरोपी विशाल जिला आजमगढ के थाना निजामाबाद के बक्शपुर ने 17 फरवरी 2026 को पांच अलग.अलग ईमेल आईडी से धमकियां भेजीं थीं।


इस मामले के दर्ज होने के बाद एटीएस ने जांच की तो पाया कि आरोपी की सोशल मीडिया गतिविधियां वीपीएन और प्रॉक्सी का विश्लेषण किया गया। एटीएस ने जब आरोपी विशाल रंजन के कमरे में छापा मारा तो पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो मेमोरी कार्ड, चार सिम कार्ड और हजारों रुपये कैश बरामद हुए।
फोन को लेकर जांच में 50 ईमेल आईडी, प्रोटॉन, जीमेल, और 20 फेसबुक आईडी पाई गई। आरोपी ने सोशल मीडिया से महिलाओं की फोटो डाउनलोड कर अश्लील कंटेंट भी बनाया था। एटीएस को आरोपी के ड्राफ्ट मेल से आजमगढ़ रोडवेज को बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज भी मिला है, जिसे वह जल्द ही भेजने वाला था। पूछताछ में विशाल ने कबूला कि वह अपनी प्रेमिका से प्यार करता था, लेकिन उसकी शादी जौनपुर जिले के एक लड़के से तय हो गई।
इससे नाराज होकर उसने मंगेतर की फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट की। इसके बाद पंचायत हुई और विशाल को अपनी प्रेमिका के परिजन से माफी मांगनी पड़ी। इसके बाद विशाल ने बदला लेने के लिए उसने सोशल मीडिया से पंचायत में शामिल लोगों के नंबर निकाले। फर्जी ईमेल से उन लोगों के नाम से धमकियां भेजीं, ताकि पुलिस उन लोगों को गिरफ्तार करे। बम से उड़ाने की धमकी के मामले में टीम ने 22 फरवरी को आरोपी को सिधारी थाना क्षेत्र के हड़हा बाबा नरौली से गिरफ्तार किया।
Author: fastblitz24



