Fastblitz 24

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साईकिल सवार दर्जी की मौत

 

जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार दर्जी की मौत हो गई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मालूम हो कि कनौरा ग्राम सभा निवासी 32 वर्षीय एक दर्जी मनोज अपनी कपड़े की सिलाई की दुकान पर रोज की तरह काम करने जा रहे थें कि क्षेत्र के वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार की जोरदार टक्कर ये दर्जी मनोज गंभीर रूप से घायल हो गयें। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दर्जी को एम्बुलेंस से सीएचसी डोभी ले गयें, जहां डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से दर्जी की मौत होने की जानकारी मिली है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज