जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के बंजारेपुर मोहल्ले में सम्पत्ति के बाटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपनी मां पर हमला करते हुए पीट दिया। इतना ही नहीं बेटे ने अपनी मां को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली है। बंजारेपरु की निवासी चांदतारा देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए अपने बेटे प्रसांत सेठ पर आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार की सुबह प्रसांत बटवारे को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि जब चांदतारा देवी ने इस बात का विरोध किया तो उनका पुत्र प्रसांत गालियां देते हुए उन्हें पीटने लगा। फिल्हाल पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि उनके पुत्र से उन्हें और उनके पति को खतरा महसूस हो रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Author: fastblitz24



