जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के धनेशवरा गांव में कुएं में गिर जाने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना रविवार शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। गांव के लाल बहादुर पाल उम्र लगभग 60 वर्ष गांव में ही स्थित कुएं की जगत पर बैठा हुए थे कि अचानक चक्कर आ जाने के कारण कुएं में गिर पड़े। उनके साथ बैठे अन्य लोग शोर मचाने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थी यह फायर ब्रिगेड के दस्ते को भी बुला लिया। फायर ब्रिगेड और पुलिस के सहयोग से बाहर निकल गया लेकिन उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Author: fastblitz24



