Fastblitz 24

तेल पीसने वाली चक्की से कटा व्यक्ति का हाथ, हालत गंभीर

 

जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र में तेल पीसने वाली चक्की में एक व्यक्ति का हाथ फंसने से उसका दायां हाथ कट गया है। हाससे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को एक नीजी अस्पताल ले गयें, जहां डाॅक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रांमा सेंटर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मुड़ैला साहनी मोड़ पर एक चक्की पर 40 वर्षीय मनोज गुप्ता काम कर रहें थें कि उनकी शर्ट चक्की में फंस गई। शर्ट के फंसने पर चक्की उन्हें अपनी ओर खींचने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर चक्की को बंद किया, लेकिन तब तक मनोज का दाया हाथ कट चुका था। इस घटना के बाद लोगों में चर्चा है कि यदि समय रहते चक्की को बंद नहीं किया गया होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। वहां पर मौजूद लोगों की समझदारी ने मनोज गुप्ता की जान बचा ली। हालांकि हाथ के कटने से मनोज गुप्ता की हालत नाजूक बनी हुई है। उनका इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज