जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र में गांव के प्रधान और उनके परिजनों पर उधार का पैसा वापस मांगने पर एक महिला ने उसे और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। गांव के प्रधान और उनके परिजनों ने मां.बेटी को पीटा और जान से मारने की धमकी दे दी।

नोकरा नोनौती गांव निवासी विमला देवी पत्नी त्रिभुवन नाथ दुबेद्ध ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले गांव के प्रधान मुन्ना सोनकर को दो लाख रुपये उधार दिए थे। लंबे समय तक रुपये वापस न मिलने पर उन्होंने प्रधान से संपर्क किया।


विमला देवी के अनुसार 18 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी बेटी ज्योति उपाध्याय के साथ प्रधान के घर पैसे मांगने पहुंचीं। पीड़िता का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर प्रधान मुन्ना सोनकरए उनके पुत्र सुशील और परिवार की दो बेटियों ने गाली.गलौज शुरू कर दी।
जब मां.बेटी ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों की पीटाई से उन्हें चोटें आईं। शोर.शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच.बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जाते समय विपक्षी पक्ष ने उन्हें दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। विमला देवी ने नेवढ़िया थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सुरक्षा और न्याय की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author: fastblitz24



