Fastblitz 24

युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लाश मिलने से हड़कंप

 

जौनपुर। जिले में बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव अपने ससुराल में शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे एक 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थ्तियों में घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। ससुराल में युवक की मौत होने की जानकारी पुलिस ने मृतक के भाई को दे दी है।

मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय युवक संतोष कुमार सरोज का पैतृक आवास थाना लाइन बाजार क्षेत्र के सीहीपुर में बताया गया है। मृतक संतोष बक्शा क्षेत्र के कौली गांव में अपने ससुराल में रहता था। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे घर के अंदर रस्सी के सहारे पंखे से लटकती हुई युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी सीमा ने बताया कि मेरे पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। इस घटना के बाद युवक को सीएचसी नौपेड़वां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण मृतक युवक की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालांकि युवक के फांसी लगाकर जान देने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। युवक की मौत किस कारण हुई इसका खुलासा अब पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं मौत के बाद युवक की पत्नी ने सिर्फ फांसी लगाकर जान देने की बात कही है, लेकिन जान देने का कारण नहीं बताया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love