Fastblitz 24

शिक्षक से नेता बने राजेश यादव

 

, करंजाकला ब्लॉक अध्यक्ष की कमान संभाली

जौनपुर। करंजाकला ब्लॉक की सियासत में बड़ा उलटफेर, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खम्भौरा गांव के निवासी और पेशे से शिक्षक राजेश यादव को समाजवादी पार्टी ने करंजाकला विकासखंड इकाई का नया अध्यक्ष बना दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति के बाद यह नियुक्ति फाइनल हुई, जिसे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य और सदर विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने नियुक्ति पत्र सौंपकर औपचारिक रूप दिया। माल्यार्पण कर राजेश यादव का जोरदार स्वागत किया गया। राजेश यादव ने जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और सपा की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यक्रम में महासचिव आरिफ हबीब, जिला उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र यादव, राजकुमार यादव, सुरेश, दिलीप प्रजापति, दारा सिंह चौहान, अशोक कुमार व जितेंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love