Fastblitz 24

हवस के सौदागरों पर खेतासराय पुलिस का ‘हंटर’, शादी का झांसा देकर आबरू लूटने वाले दो दरिंदे गिरफ्तार

“सावधान! प्यार के नाम पर हवस का खेल खेलने वालों की अब खैर नहीं। जौनपुर की खेतासराय पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो ऐसे दरिंदों को दबोचा है जिन्होंने शादी का झांसा देकर आबरू लूटी। देखिए, कैसे पुलिस के बिछाए जाल में फंसे ये ‘शातिर प्रेमी’!”

खौफनाक: एक ने विधवा को प्रेम जाल में फंसाया, तो दूसरे ने नाबालिग की जिंदगी की बर्बाद; 24 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

खेतासराय (जौनपुर)।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत जौनपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाले दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ही आरोपियों ने रिश्तों को कलंकित करते हुए महिलाओं को शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया था।

केस 1: शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, 24 घंटे में दबोचा गया श्रवण

थाना खेतासराय में पंजीकृत मु0अ0सं0-83/2026 के तहत, पुलिस ने एक ऐसे दरिंदे को गिरफ्तार किया है जिसने शादी का झूठा वादा कर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी श्रवण कुमार विन्द पुत्र रामपरीत (निवासी खलौतीपुर) घटना के बाद से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को जमदहाँ बाजार से धर दबोचा। आरोपी पर बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

केस 2: नाबालिग से दरिंदगी करने वाला अनुराग स्टेशन से गिरफ्तार

दूसरा मामला और भी गंभीर है, जहां एक नाबालिग लड़की को अपनी बातों में फंसाकर उसका यौन शोषण किया गया। मु0अ0सं0-61/2026 में नामजद अभियुक्त अनुराग राजभर पुत्र सुखराम राजभर (निवासी अहिरोपरशुरामपुर) को पुलिस ने रेलवे स्टेशन खेतासराय के पास से गिरफ्तार किया। इस आरोपी पर पाक्सो एक्ट (POCSO) सहित बीएनएस की कड़ी धाराएं लगाई गई हैं।

सपाक्स कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों की जगह सिर्फ जेल है। क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उ0नि0 अजय कुमार यादव, उ0नि0 अशोक कुमार वर्मा और उनकी टीम ने इन वांछितों को सलाखों के पीछे भेजकर क्षेत्र में कानून का इकबाल बुलंद किया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज