Fastblitz 24

जौनपुर: 687 जांबाज पुलिस बेड़े में शामिल;

 DIG बोले- ‘वर्दी केवल पोशाक नहीं, न्याय का प्रतीक है’

जौनपुर | पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन किया गया। 9 महीने की कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 687 रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट कर सलामी दी। मुख्य अतिथि वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने परेड का निरीक्षण किया और नए आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

​’जीरो टॉलरेंस’ का परिणाम है यह भर्ती

​समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। डीआईजी वैभव कृष्ण ने अपने संबोधन में कहा कि 60 हजार से अधिक पदों पर हुई यह पारदर्शी भर्ती मेधावी और ईमानदार युवाओं की जीत है। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी के जीरो टॉलरेंस संकल्प ने नकल माफियाओं को बाहर कर दिया है। आप अपनी योग्यता से यहाँ पहुंचे हैं

पीड़ित के लिए सरकार का चेहरा हैं आप

​नवनियुक्त आरक्षियों को संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाते हुए डीआईजी ने कहा कि जब कोई पीड़ित थाने आता है, तो वह बड़ी उम्मीदें लेकर आता है। समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए पुलिस ही सरकार का पहला चेहरा होती है। उन्होंने मंत्र दिया— ‘मृदुभाषी रहें, लेकिन कर्तव्य के प्रति कठोर।’ साथ ही साइबर अपराध और सोशल मीडिया की चुनौतियों के लिए तकनीकी रूप से दक्ष रहने का आह्वान किया

​अमित कुमार बने ‘सर्वांग सर्वोत्तम’ प्रशिक्षु

​प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया:

  • अमित कुमार: अंतः कक्ष परीक्षा में प्रथम और ‘सर्वांग सर्वोत्तम’ (Best Cadet) का खिताब।
  • अनिकेत: बाह्य कक्ष (आउटडोर) परीक्षा में प्रथम स्थान।
  • परेड कमान: आयुष कुमार शुक्ला (प्रथम कमांडर), आर्यन पुनिया (द्वितीय) और अमित कुमार (तृतीय)।

​1461 जवान आज से संभालेंगे थानों की सुरक्षा

​एसपी जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जौनपुर में प्रशिक्षित 687 जवानों के अलावा अन्य केंद्रों से आए 302 महिला और 472 पुरुष आरक्षियों सहित कुल 1461 रिक्रूटों को आज ही व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जिले के विभिन्न थानों पर तैनात कर दिया जाएगा।

खास बातें:

  • इतिहास: यूपी पुलिस 160 साल पुरानी विश्व की सबसे बड़ी सिंगल सिविल फोर्स है।
  • ट्रेनिंग: 21 जुलाई 2025 को शुरू हुआ था प्रदेशव्यापी प्रशिक्षण।
  • उपस्थिति: कार्यक्रम में एएसपी नगर आयुष श्रीवास्तव, एएसपी श्रृष्टि जैन समेत जिले के सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज