Fastblitz 24

यूपी में कानून का इकबाल खत्म, बहन-बेटियां असुरक्षित: श्यामलाल पाल

जौनपुर (ब्यूरो): समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उत्तर प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदेश में कानून का भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पाल ने आरोप लगाया कि सूबे में न तो आम जनता सुरक्षित है और न ही बहन-बेटियां।​

श्रद्धांजलि सभा में दी दस्तक

           ​प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शनिवार को केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महुली, रतनूपुर पहुंचे थे। यहाँ वे ललित पाल की माता स्वर्गीय गंगाजली पाल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र भी वितरित किए।

आज़ाद बिंद हत्याकांड पर बिफरे पाल

​हाल ही में हुई आज़ाद बिंद की हत्या का जिक्र करते हुए पाल ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि दिन-दहाड़े हो रही हत्याएं इस बात का प्रमाण हैं कि सरकारी तंत्र और पुलिस प्रशासन पूरी तरह फेल हो चुका है। कानून व्यवस्था महज कागजों तक सिमट कर रह गई है।

दिग्गजों का लगा जमावड़ा

​इस मौके पर समाजवादी पार्टी की एकजुटता भी देखने को मिली। श्रद्धांजलि सभा और कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

  • राकेश मौर्य (जिलाध्यक्ष, सपा जौनपुर)
  • तूफानी सरोज (क्षेत्रीय विधायक)
  • डॉ. अवद्यनाथ पाल (पूर्व जिलाध्यक्ष)
  • आरिफ हबीब (जिला महासचिव)

​सहित पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, श्यामबहादुर पाल, सुरेश यादव, गुलाब यादव रीठी, प्रदीप पाल और राजेश यादव समेत सैकड़ों सपाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला महासचिव आरिफ हबीब ने उक्त जानकारी साझा करते हुए कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने का संकल्प दोहराया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज