मनोज यादव बने बहुजन मुक्ति पार्टी के जौनपुर जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

जौनपुर। बहुजन मुक्ति पार्टी (बीएमपी) ने संगठन का विस्तार करते हुए सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी व युवा नेता मनोज यादव को जौनपुर का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जिला स्तर पर पार्टी की जड़ों को मजबूत करने और आगामी सांगठनिक गतिविधियों को गति देने के कड़े निर्देश दिए हैं।

संघर्ष और निष्ठा का मिला फल


बता दें कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज यादव लंबे समय से पार्टी की सेवा में समर्पित रहे हैं। क्षेत्र में उनके सतत संघर्ष और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन पर यह बड़ा भरोसा जताया है।
यह मनोनयन बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीपी सोनकर, प्रदेश अध्यक्ष रामकेश यादव, जोन प्रभारी (प्रदेश) राममिलन मास्टर, राधेश्याम मास्टर और रामकृपाल यादव की गरिमामयी उपस्थिति व देखरेख में संपन्न हुआ। वरिष्ठ नेताओं ने मनोज यादव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।
“शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस जिम्मेदारी का तन-मन-धन और पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। मेरा मुख्य उद्देश्य जनपद में पार्टी की विचारधारा को हर वर्ग तक पहुंचाना और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।”
— मनोज यादव, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष (बीएमपी)
कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
मनोज यादव के जिलाध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने माला-फूल पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
Author: fastblitz24


