Fastblitz 24

छेड़खानी के विरोध पर घर में घुसकर मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भैसौली गांव में गुरुवार को युवती पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर तांडव मचाया। विरोध करने पर पीड़िता के परिवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

​जानकारी के मुताबिक, भैसौली गांव में गुरुवार को कुछ युवकों ने एक युवती पर अभद्र फब्तियां कसी थीं। युवती द्वारा इसका कड़ा विरोध करने पर आरोपी आगबबूला हो गए और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद अम्बेडकर नगर जनपद के बेवाना थाना क्षेत्र के कनुआ कौइरा गांव निवासी नूर आलम अपने चार अन्य साथियों के साथ पीड़िता के घर में जबरन घुस आया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से लैस होकर परिवार के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

​घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सरपतहां पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष यजुर्वेद सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी नूर आलम समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं, जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज