Fastblitz 24

ट्रेनों में ‘हाथ की सफाई’ दिखाने वाला शातिर दबोचा, 2 मोबाइल बरामद

 जौनपुर जंक्शन पर GRP की बड़ी कार्रवाई; आजमगढ़ का राकेश मोदनवाल गिरफ्तार, 

यात्रियों के फोन उड़ाकर बेच देता था: आरोपी पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज; पुलिस ने भेजा जेल

जौनपुर। रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों में यात्रियों के कीमती मोबाइल फोन पर हाथ साफ करने वाले एक शातिर चोर को राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी ट्रेनों में सफर करने वाले मासूम यात्रियों को अपना निशाना बनाता था। GRP ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को जौनपुर जंक्शन से गिरफ्तार किया है।

₹19 हजार के मोबाइल बरामद

​GRP पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। बाजार में इन मोबाइलों की कीमत करीब 19 हजार रुपये आंकी जा रही है। पुलिस काफी समय से इस गिरोह के सक्रिय सदस्यों की तलाश में जुटी थी।

आजमगढ़ का रहने वाला है शातिर चोर

​पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश मोदनवाल उर्फ योगेंद्र (उम्र 34 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पड़ोसी जिले आजमगढ़ के सरायमीर का रहने वाला है।

क्रिमिनल हिस्ट्री: पुलिस ने बताया कि राकेश कोई नौसिखिया चोर नहीं है। वह शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता था।

 

भेजा गया जेल

​GRP ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी राकेश मोदनवाल को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि वह चोरी के मोबाइल किसे बेचता था और इस रैकेट में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज