Fastblitz 24

जौनपुर ब्रेकिंग: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बहन को विदा कर घर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में गई जान, आरोपी फरार

 

जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के लट्ठेपुर प्राथमिक विद्यालय के पास आज शाम करीब 6:00 बजे दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

बहन को घर छोड़कर लौट रहा था युवक

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मटियारी (थाना केराकत) का रहने वाला संतोष कुमार पाल (28 वर्ष), पुत्र सिया रामपाल, अपनी बहन को उसके घर छोड़कर वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह लट्ठेपुर प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम, आरोपी फरार

​टक्कर इतनी भयानक थी कि संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों को जुटते देख आरोपी बाइक सवार अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस की कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही केराकत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपी की बाइक को जब्त कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज