-
जौनपुर के श्लोक सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में रचा इतिहास: छात्र संघ ICC चुनाव में दर्ज की बंपर जीत, पैतृक गांव में बंटी मिठाइयां
जौनपुर । दिल्ली विश्वविद्यालय डीयू छात्र संघ के अंतर्गत अंतरिक शिकायत सीमित आईसीसी का स्नातकोत्तर पीजी वर्ग का चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समर्थित श्लोक सिंह ने शानदार चुनाव जीत हासिल की है। जिसे लेकर जौनपुर में उनके घर खुशी का माहौल है ।

बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय डीयू छात्र संघ के अंतर्गत अंतरिक शिकायत आईसीसी का आन्तरिक शिकायत समिति का चुनाव कराया गया ।जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी के समर्थित श्लोक सिंह ने शानदार जीत हासिल की है। उन्हें कुल 56% वोट मिले हैं। पीजी वर्ग स्तर पर श्लोक कुमार सिंह अबीवीपी और स्नातक स्तर पर आर्यन चौधरी,पीएचडी स्तर पर अन्यया अनंदिता चुनाव जीते हैं। जिसमें श्लोक सिंह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त कर्मचारी सतीश कुमार सिंह के पुत्र हैं ।यह जौनपुर जिले के डाल्हनपुर गांव के निवासी हैं। उनकी सफलता पर लोगों ने एक दूसरे को मिलकर बधाई दी और श्लोक कुमार सिंह ने कहा कि डीयू यूनिवर्सिटी में मैं एबीवीपी बैनर तले चुनाव लड़ा जिसमें मुझे 56 फीसदी वोट हासिल हुई ।इसमें सभी का सपोर्ट रहा है।


Author: fastblitz24


