Fastblitz 24

गिरफ्तार रोहिंग्याओं से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने दिल्ली दंगे में हिस्सा लिया था

शाहीन बाग में हुए विरोध-प्रदर्शन में वह शामिल थे। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।

कृष्ण कुमार, पीआरओ, नूंह पुलिस

नूह दंगों में दिल्ली दंगों का रोहिंग्या कनेक्शन

● नूंह में उपद्रव मचाने वाले आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ
● दिल्ली की तरह पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके गए थे
नूंह। नूंह हिंसा में गिरफ्तार किए गए रोहिंग्या दिल्ली के शाहीन बाग में हुए दंगे में भी शामिल थे। आरोपियों ने अप्रैल-2022 में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शाहीन बाग के अलावा जहांगीरपुरी में हुए विरोध-प्रदर्शनों में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद वह नूंह आ गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने यह खुलासा किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से दिल्ली पुलिस को भी अवगत करवाया गया है। पुलिस उपद्रव में शामिल चार रोहिंग्याओं को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, 50 अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक रोहिंग्या शरणार्थियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे पैसे लेकर नूंह हिंसा में शामिल हुए। साथ ही दिल्ली में भी उन्होंने कई अपराध किए। दिल्ली दंगे में भी वह शामिल थे।

गौरतलब है कि 31 जुलाई को नूंह में फैले उपद्रव में दल्ली की तर्ज पर आरोपियों ने घरों के छत से बृज मंडल यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और पुलिस पर पत्थर फेंके थे। इस दौरान उन्होंने वहां पर 100 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। इससे सरकार को 100 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love