Fastblitz 24

चन्द्रमा की सतह पर चन्द्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग से हर तरफ खुशी का माहौल

बुधवार की शाम को चन्द्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग का समाचार जानने के लिए ग्रामीण और शहरी इलाकों में हर कोई टेलीविजन, रेडियो और मोबाइल पर सीधा प्रसारण देख रहे था।परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को सीधा प्रसारण दिखाने के विशेष व्यवस्था की गई थी।जैसे ही चन्द्रयान-3 चन्द्रमा की सतह पर पहुंचा लोग खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को बधाई देने लगे।सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर लोग बढ़ चढ़कर इस घटना को शेयर कर रहे थे और खुशी का इजहार कर रहे थे। यह विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी का दृश्य है जहां शाम को बच्चे आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।भारत माता की जय और इसरो जिन्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। गांव में चारों ओर पटाखे फोड़े जा रहे थे। अंतरिक्ष के इतिहास में भारत के इस महान उपलब्धि पर गांव और शहर में हर कोई गदगद है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love