Fastblitz 24

शीतलहर में गरीबों को 650 कंबल वितरित

 

*जौनपुर:* जौनपुर में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए तहसील सदर के राजस्व ग्राम मियांपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव और जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र ने समाज के वंचित, गरीब, असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों को लगभग 650 कंबल वितरित किए।

इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में गरीब, निर्बल और असहाय लोगों को कंबल बांटना सबसे पुण्य का कार्य है। उन्होंने सक्षम लोगों से भी इस पुण्य कार्य में आगे आने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने सक्षम व्यक्तियों से भी इस पुण्य कार्य में सहयोग करने और गरीबों तथा असहायों को कंबल वितरित करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से किसान रजिस्ट्री कराने का भी आग्रह किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, पार्टी के पदाधिकारीगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love