मेन्यू

लोड हो रहा है...

प्रथम आगमन पर भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया का उषा उपवन में भव्य स्वागत

जौनपुरभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रथम आगमन पर मड़ियाहूं स्थित उषा उपवन में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया का फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया।

आगे पढ़िए 

कार्यक्रम के दौरान काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह के साथ अमर शहीद भगत सिंह, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “22 तारीख को हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। हमारा लक्ष्य क्षेत्र की चारों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर 2027 में पुनः प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना है।”

 इस अवसर पर विधायक डॉ. आर.के. पटेल, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, पूर्व विधायक जगदीश सोनकर, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह, भाजपा नेता मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिला महामंत्री स्कंद पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, जिला मंत्री (युवा मोर्चा) पंकज पाठक, मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा) रमेश विश्वकर्मा, मड़ियाहूं महामंत्री रजनीश सिंह, बजरंग दल जिला केंद्र प्रमुख अभय शर्मा, जिला मंत्री सचिन पंडित और सत्यम सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय