जौनपुर। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक लावारिस ट्राली बैग में बम होने की सूचना से पुलिस प्रशासन और रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी और मीरगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने स्टेशन परिसर में लगभग दो घंटे तक सघन जांच अभियान चलाया। गहन तलाशी के बाद जब कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, तब जाकर अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
आगे पढ़िए
सुबह 6:20 बजे आई कॉल ने उड़ाए होश
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 6:20 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने जंघई जीआरपी को फोन कर सूचना दी कि प्लेटफार्म नंबर एक पर रखे एक ट्राली बैग में बम है और उसमें से अजीब आवाजें आ रही हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी ने बिना देरी किए रेलवे कंट्रोल रूम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस को अलर्ट जारी किया।अलर्ट मिलते ही थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर 5 तक, यात्रियों के सामान, प्रतीक्षालय और सर्कुलेटिंग एरिया का चप्पा-चप्पा छान मारा।
लगभग दो घंटे तक चले इस तलाशी अभियान के दौरान स्टेशन पर यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, पूरे परिसर में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री बरामद नहीं हुई।
एहतियातन बुलाया गया बम निरोधक दस्ता
सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रयागराज से बम निरोधक दस्ते (BDDS) को भी मौके पर जांच के लिए सूचित कर बुलाया गया है।थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद सिंह ने बताया, “बम की सूचना मिलते ही पूरे जंघई स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया है। साथ ही अफवाह फैलाने वाले अज्ञात कॉलर की लोकेशन और पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है।”

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है
चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह



