मेन्यू

लोड हो रहा है...

राष्ट्रवीर सेना ने मनाई चंद्रशेखर आजाद की जयंती; दैनिक दिनचर्या में राष्ट्रभक्ति उतारने का संकल्प

राष्ट्रवीर सेना ने मनाई चंद्रशेखर आजाद की जयंती; दैनिक दिनचर्या में राष्ट्रभक्ति उतारने का संकल्प

जौनपुर, 23 जुलाई 2026

​राष्ट्रवीर सेना के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती हनुमान घाट स्थित संगठन कार्यालय परिसर में पूरे श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के जज्बे के साथ मनाई गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारों के साथ अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को याद किया।

​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रवीर सेना के अध्यक्ष श्री महेश कुमार “चंदन सोनी” ने भारत माता एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया। इसके पश्चात संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दैनिक दिनचर्या में राष्ट्रभक्ति को शामिल करने का आह्वान

समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रहित और देश सेवा के संकल्प पर अपने विचार रखे। संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता श्री शिवम जायसवाल ने युवाओं और उपस्थित जनों को प्रेरित करते हुए कहा कि, “जिस प्रकार लोग 15 अगस्त और 26 जनवरी को देशभक्ति के रंग में रंग जाते हैं, उसी प्रकार हमें अपनी दैनिक दिनचर्या (डेली रूटीन) में भी राष्ट्रभक्ति को उतारना होगा। राष्ट्रभक्ति केवल दो दिन का उत्सव नहीं, बल्कि इसे हमारे जीवन का स्थाई संस्कार बनना चाहिए।”

महाआरती के साथ हुआ समापन

समारोह के अंतिम चरण में भारत माता की भव्य महाआरती उतारी गई और गगनभेदी जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री ओमप्रकाश गुप्ता, जगमेन्दर निषाद, दीपक सेठ, आशीष सेठ, डॉ. सूरज जायसवाल, मनीष निषाद, सियाराम गुप्ता, प्रीतम सेठ, चंदन वर्मा सहित संगठन के तमाम प्रमुख कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय