जौनपुर | पुलिस के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे अपराधियों, वारंटियों की धरपकड़ व महिलाओं से संबंधित अपराधों पर रोकथाम के विशेष अभियान के तहत बदलापुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उप-निरीक्षक अक्षय कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बटाऊबीर चौराहे के पास घेराबंदी कर वांछित आरोपी भीमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ थाना बदलापुर में संबंध धाराओं के तहत मामला पंजीकृत था, जिसमें वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




