Fastblitz 24

दुकान में रखे चाईनीज़ मांझे की विडियो बनाने पर दबंग दुकानदार ने की पत्रकार से हाथापाई

जौनपुर। जिले के बक्सा थाना क्षेत्र के नौपेडवा बाजार में एक कॉस्मेटिक की दुकान में रखकर खुलेआम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने की विडियो बनाने पर दबंग दुकानदारों ने एक पत्रकार के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की है। इस मामले का विडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसी क्षेत्र के नौपेड़वा बजार में एक काॅस्मेटिक की दुकान पर अवैध तरीके से प्रतिबंधित चाईनीज मांझे की धल्ले से बिक्री की जा रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के पत्रकार वहां पहुंचें और मांझे को बेचने पर सवाल करने लगें। इतना कहते ही दुकानदार सुरेश ने पत्रकार से अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने नौपेड़वा गांव के निवासी आरोपी दबंग दुकानदार सुरेश गुप्ता पुत्र स्व0 मूरत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। बीते कुछ दिनों पहने नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ दबंगों ने चाईनीज़ मांझा न देने पर पतंग के दुकान को बुरी तरह पीटकर घायल करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की थी। इसमें दुकानदार का भारी नुकसान हो गया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज