मेन्यू

लोड हो रहा है...

बड़ागांव में अकीदत के साथ निकला ऐतिहासिक ‘जुलूसे अमारी’, मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाई निःशुल्क मेडिकल सबील

हजारों जायरीनों ने लीं स्वास्थ्य सेवाएं; ब्लड प्रेशर, शुगर जांच के साथ बांटी गईं मुफ्त दवाएं

 

​  बड़ागांव | मुहर्रम-उल-हराम के अवसर पर बड़ागांव क्षेत्र का ऐतिहासिकजुलूसे अमारीशुक्रवार को परंपरागत अकीदत और शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। कर्बला के शहीदों की याद में सुबह 4 बजे से 7 बजे तक निकले इस जुलूस में हजारों अजादारों ने शिरकत की

​जुलूस के दौरान जायरीनों की सुविधा और देखभाल के लिए ‘मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट’ की ओर से जुलूस मार्ग पर निःशुल्क मेडिकल सबील एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

सैकड़ों जायरीनों की हुई जांच, बांटी गईं दवाएं

​ट्रस्ट के अध्यक्ष हुसैन हैदर ने बताया कि मेडिकल कैंप में आए सैकड़ों जायरीनों का ब्लड प्रेशर, शुगर और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही जरूरतमंदों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

इन डॉक्टरों ने दी अपनी सेवाएं:

​मुख्य चिकित्सकीय योगदान: डॉ. राम दुलार, डॉ. तय्यब अंसारी (वेलकम क्लिनिक), डॉ. संतोष (सीईओ, रैथेरेपी ट्रेनिंग सेंटर) और डॉ. जीवन श्री ने पूरे समय उपस्थित रहकर मरीजों का फ्री चेकअप किया।

​विशेषज्ञ डॉक्टरों का सहयोग: डॉ. सत्य प्रकाश (हर्ष हॉस्पिटल), डॉ. शहनशाह, डॉ. विवेक कुमार (फैमिली क्लिनिक) और डॉ. विशाल (मोनी हॉस्पिटल, शाहगंज) ने भी कैंप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन का जताया आभार

​इस सेवा कार्य में ट्रस्ट के सहयोगी सदर मोहम्मद नईम सिराजी, उपाध्यक्ष मोहम्मद लारेब खान, सय्यद सकलेन, मोहम्मद फज़ल, मोहम्मद मेराज खान, शबीह हैदर (जिला अस्पताल जौनपुर), मोहम्मद हसनैन भान्दवी और धर्मेंद्र कुमार ने दिनभर व्यवस्था संभाली।

​कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद मानव सेवा ट्रस्ट ने जुलूस कमेटी, सभी लाभार्थियों और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

​”सेवा ही सबसे बड़ी इबादत”: मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट

​”मानव सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है। हमारी संस्था पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्तदान, मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन और गरीबों की मदद जैसे जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। ट्रस्ट भविष्य में भी समाज हित में ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रखेगा।”

— हुसैन हैदर, संस्थापक एवं प्रबंधक (मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट)

Fast Blitz 24
Author: Fast Blitz 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘महत्वपूर्ण’ दस्तावेज़, दो कारें, शेयर बाज़ार: राम मंदिर दान ‘चोरी’ मामले में एसआईटी को अब तक क्या मिला है

चंदा गबन मामले के मुख्य आरोपियों में से एक रमाशंकर मिश्रा को अयोध्या पुलिस बुधवार को उस किराए के मकान में ले गई जहां वह

केंद्र ने डीजल, जेट ईंधन पर अप्रत्याशित कर बढ़ाया; पेट्रोल निर्यात शुल्क में कटौती

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, सीबीएसई से कहा, कक्षा 9 के छात्रों पर नई भाषा का बोझ न डालें

सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कक्षा 9 के स्तर पर अनिवार्य तीसरी भाषा शुरू करने के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के फैसले पर सवाल उठाया,

‘स्वस्तिक भारत और अज़रबैजान को जोड़ता है’: तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारतीय राजनयिक ने प्राचीन प्रतीक का आह्वान किया

जैसा कि नई दिल्ली महीनों के राजनयिक घर्षण के बाद अजरबैजान के साथ अपने संबंधों को स्थिर करना चाहती है, भारत के नामित राजदूत बाकूअभय