जौनपुर। सिकरारा पुलिस टीम ने दस हजार रुपये के पुरुस्कार घोषित गैंगेस्टर एक्ट के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार.करने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक सिकरारा मय पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 195/25 धारा-3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना सिकरारा से सम्बन्धित अभियुक्त सचिन यादव उर्फ देव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम देवापार थाना मड़ियाहूँ जो दस हजार रुपये का पुरष्कार घोषित अपराधी है को मुखबिर की सूचना पर चौकी झिमलगंज के पास से गिरफ्तार कर कार्यवाही जुट गई है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के पास से बरामद स्कार्पियो को अन्तर्गत धारा 207 एमवीएक्ट में सीज किया। फिल्हाल पुलिस अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी कर रही है।

Author: fastblitz24



