जौनपुर। तीन अलग अलग थानों की पुलिस ने पेशेवर जमानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए 7 पेशेवर जमानतदारों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि ये लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न अभियोगों में जमानतदार बनते थे। अलग अलग थानों में शाहगंज थाने की पुलिस टीम ने दो पेशेवर जमानदार भगवान दास पुत्र घुरहू और रामअवतार पुत्र हीरालाल गिरफ्तार किया है। थाना खेतासराय पुलिस की टीम ने तीन पेशेवर जमानदार फूलचन्द्र पुत्र महाबीर,, लालजी पुत्र लहरू, सधरू उर्फ सधर पुत्र रामसुन्दर को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे थाने गौराबादशाहपुर की पुलिस टीम ने दो पेशेवर जमानदार गजराज पुत्र किच्छू, सुरेन्द्र नाथ पुत्र बुझारत को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह से पुलिस की अलग अलग टीमों ने कुल मिलाकर सात पेशेवर जमानतदारों की गिरफ्तारी की है। इनके बारे में बताया गया है कि ये लोग फर्जी दस्तावेजों के साथ लोगों की जमानत दिलवा कर पैसे खाते थें। इनका पेशा ही लोगों को जमानत दिलवाने की बात बोलकर पैसा खाने का बताया जा रहा है। फिल्हाल पुलिस ने मीडिया के सामने बातचीत में कुल सात पेशेवर जमानतदारों को अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया है।

Author: fastblitz24


