Fastblitz 24

जहरीले कफ सिरप के मामले में आरोपी भोला प्रसाद की कोर्ट में पेशी आज

 

जौनपुरं। कोडिनयुक्त सिरप के मामले में 22 दिसंबर को आरोपी भोला प्रसाद की कोर्ट में पेशी होने की बता बीते कुछ दिनों पहले चर्चे में थी। आखिंर आज 22 दिसंबर सोमवार के दिन जहरीले कोडिनयुक्त कफ सिरप के मामले में आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल की न्यायालय में शाम को पेशी होने वाली है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कस्टडी डिमांड में लेने के लिए आवेदन किया गया है। औषधि विभाग की जांच में पता चल रहा है कि इन फर्मों के नाम पर बिलिंग की गई है। जहरीले कफ सिरप की चपेट में आकर मारे गए बच्चों की खबरें देश से लेकर विदेश तक छाई हुई है। जैसे जैसे जांच तेज हो रही वैसे वैसे इस कोडिनयुक्त जहरीले सिरप का मुद्दा बढता चला जा रहा है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love