
जौनपुर। जिले में सुरेरी थाना क्षेत्र के कमरूद्दीनपुर गांव में अपने घर से आधार कार्ड की काॅपी कराने के लिए निकली दो सगी और एक चचेरी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। बीते दो दिनों से तीनों के घर न लौटने से परिजन परेशान हालत में उन्हें ढूंढने का प्रयास करने लगें। इस मामले में पुलिस ने आंखिर तीनों को ढूंढ ही निकाला है। तीनों को पुलिस ने वृंदावन में धार्मिक स्थल से सही सलामत बरामद कर लिया है।


परिजनों के अनुसार 3 फरवरी को तीनों लड़कियां घर से आधार कार्ड की काॅपी करवाने के लिए बाजार गई हुई थीं। जब काफी देर तक तीनों बहने घर पर नहीं लौटी तो परिजनों उन्हें आसपास ढूंढना शुरू कर दिया, उसके बाद परेशान परिजनों ने उन्हें कई अन्य जगहों पर भी ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी तीनों लड़कियों का कोई पता नहीं चल सका। इस मामले में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की उसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी। उसके बाद पुलिस ने तीनों को खोजबीन के दौरान ढूंढ निकाला। तीनों लड़कियों में से दो बहनें सगी बहन और तीसरी उनकी चचेरी बहन बताई जा रही है।
लड़कियों के लापता होने को लेकर आगे परिजनों ने कोई अनहोनी होने की आशंका भी जताया। एैसा इस लिए उन्हें लगा क्योंकि तीनों घर से आधार कार्ड की काॅपी करवाने की बात बोलकर घर से गई हुई थीं। इस मामले में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ परमानन्द कुशवाहा ने बताया कि पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए खोजबीन किया गया तो ज्ञात हुआ कि तीनों लड़कियां वृंदावन में किसी धार्मिक स्थल पर गई हुई है। पुलिस ने तीनों लड़कियों को सही सलामत बरामद कर लिया है। तीनों के सही सलामत मिलने से परिजनों ने चैन की सांस ली है।
Author: fastblitz24



