Fastblitz 24

वेनेजुएला पर बहुत जल्द हमला करेगा अमेरिका

 

वॉशिंगटन। कैरेबियन सागर में कथित ड्रग तस्करों पर हमले के बाद अब अमेरिका जल्द ही वेनेजुएला में जमीनी अभियान शुरू करने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को इस बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका बहुत जल्द वेनेजुएला के अंदर रहने वाले बुरे लोगों पर हमला करना शुरू कर देगा। ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ड्रग तस्करी का सरगना बताया है और उन्हें पद छोड़ने के लिए अल्टीमेटम दिया है। वहीं मादुरो ने अमेरिका के संभावित सैन्य अभियान को जबरन तख्तापलट की कोशिश बताया है।

मंगलवार को कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा हम जमीन पर भी ये हमले शुरू करने जा रहे हैं। जमीन पर हमला करना बहुत आसान है। हम जानते हैं कि वे कहां रहते हैं। हमें पता है कि बुरे लोग कहां रहते हैं और हम यह बहुत जल्द शुरू करने जा रहे हैं। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब उनका प्रशासन कैरेबियन में कथित ड्रग तस्करी वाली नावों पर हमले किए कड़ी जांच से गुजर रहा है। इन हमलों में अब तक 80 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज