
तेहरान। ईरान मिलीट्री ने दंगा भड़काते हुए एक इजरायली जासूस को गिरफ्तार करने का दावा किया है। ईरानी मीडिया के अनुसार ईरानी पुलिस के विशेष बल (एनओपीओ) ने उन विदेशी जासूसों को गिरफ्तार किया है जो ज़ायोनिस्टों की ओर से अवैध रूप से ईरान देश घुसकर मोसाद एजेंटों द्वारा देश में दंगे भड़काने की निगरानी कर रहे थें। साथ ही उन्होने दावा किया है कि,, पकड़ा गया जासूस दंगा भड़का रहा था। बीते कुछ दिनों से ईरान में प्रदर्शन को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी बीच ईरान में करोड़ो की संख्या में सड़कों पर आए हुए लोगों ने ईरान सुप्रीम लीडर खमेनई का समर्थन करते हुए देखे गयें हैं। ईरान के मुताबिक इन जासूसों ने अवैध रूप से देश में घुसकर साजिश के तहत दंगा भड़काने की कोशिश कर रहें थें। इनमें से कुछ जासूस प्रर्दशन की आड़ में ईरान देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में भी शामिल हैं।


Author: fastblitz24



