Fastblitz 24

मोबाईल फोन न मिलने से नाराज नाबालिग टावर पर चढा

 

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के आनापुर गांव की दलित बस्ती मोबाइल न मिलने से नाराज एक युवक मोबाई टावर पर चढ गया। टावर पर चढनें के बाद नाबालिग युवक का घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा चला। ंग्रामिणों के अनुसार आनापुर गांव निवासी 15 वर्षीय मुन्ना गौतम मोबाइल न मिलने से नाराज था जिसके बाद वह गांव में ही स्थ्ति मोबाइल फोन के टावर पर जैसे तैसे करके चढ गया और करीब एक घंटे तक मोबाइल न मिलने के कारण ड्रामा शुरू कर दिया। नाबालिग युवक की करतूत से तंग आकर वहां मौजूद ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा.बुझाकर सुरक्षित उसे टावर से नीचे उतारा और उसके परिजनों को सौंप दिया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज