Fastblitz 24

भारत को एक और झटका, ट्रंप चावल पर लगा सकते हैं नए टैरिफ

 

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत को टैरिफ मामले में एक और झटका दिया जा सकता है। ट्रंप भारत के चावल पर नए टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं। अपने किसानों की शिकायत पर ट्रंप ने इस ओर फैसला लेने का इशारा किया है। अमेरिकी किसानों के डंपिंग के आरोप पर ट्रंप ने कहा है कि उनकी सरकार उन दावों की जांच करेगी, जिसमें कहा गया है कि कई देश अमेरिकी बाजार में कम कीमत वाला चावल डंप (ज्यादा मात्रा में लाने) कर रहे हैं।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया कि उनका प्रशासन खेती के आयात पर नए टैरिफ लगाने पर विचार करेगा। इसमें खासतौर से कनाडा का फर्टिलाइजर और इंडिया से चावल आयात शामिल है। उन्होंने कहा कि हमारे किसानों की शिकायत है कि सस्ते विदेशी सामान उनको नुकसान पहुंचा रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी किसानों के लिए 12 अरब के बेलआउट पैकेज का ऐलान किया है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज