जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) में तीन नए सदस्यों को नामित किया गया है। राज्यपाल व कुलाधिपति के निर्देश पर हुई इन नियुक्तियों में तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (टीडी कॉलेज), जौनपुर के मनोविज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त डॉ. जगदीश सिंह दीक्षित को दोबारा कार्यपरिषद में जगह दी गई है।
आगे पढ़िए 👇

उनके अलावा, बजरंग पीजी कॉलेज, कुंडा (प्रतापगढ़) के प्राचार्य प्रो. रणजय सिंह और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के गणित विज्ञान विभाग के प्रो. अरविंद सिंह को कार्यपरिषद का नया सदस्य बनाया गया है।कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी व अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर एम. बोबड़े द्वारा पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजे गए पत्र के अनुसार, ये सभी सदस्य पत्र जारी होने की तिथि से 2 वर्ष की अवधि अथवा अग्रिम आदेशों तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।इसके साथ ही, विश्वविद्यालय के न्यायिक सदस्य के रूप में सेवानिवृत्त न्यायाधीश डी.एस. त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है।कार्यपरिषद के सदस्य के रूप में नामित होने वाले सभी प्रबुद्धजन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश के आजीवन सदस्य हैं। इस घोषणा के बाद महासंघ के कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय के शिक्षकों में खुशी की लहर है।
Author: fastblitz24


