
जौनपुर। खेतासराय पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ व लड़कियों पर अश्लील इशारे व फब्तियाँ कसने वाले एक मनचले को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना खेतासराय उप निरीक्षक रविन्द्रनाथ सिंह थाने पर गठित मिशन शक्ति की टीम के साथ चेकिंग के समय नौशाद पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी युनुसपुर जो आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियों को अश्लील इशारे व फब्तियाँ कस रहा था। उसे चेकिंग के दौरान बघनरी गेट के पास से सोमवार की शाम 6 बजे पुलिस हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार शुदा मनचले के विरुध्द सुसंगत धारा में मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।


Author: fastblitz24



