
औरैया. की इंककला देवी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि गोल गप्पा उनके जीवन में आफत बन जाएगा. एक अस्पताल में इंककला देवी रुकी हुई थीं. उनकी एक रिश्तेदार की डिलेवरी होनी थी. इस बीच भूख लगने पर बच्चों ने गोलगप्पे खाने की जिद की. वह बच्चों को गोल गप्पे खिलाने पहुंचीं. इंककला देवी की भी गोल गप्पा खाने की इच्छा हुई. जैसे ही इंककला देवी ने गोल गप्पा खाने की कोशिश की तभी उनके संग हादसा हो गया. घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए. आखिर इंककला देवी संग क्या हुआ उसकी पूरी कहीनी हम आपको बताते हैं.


यह घटना औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल के पास की है. सावित्री नामक एक महिला ने बताया कि इंककला देवी जैसे ही गोलगप्पे खाने बैठीं और एक बड़ा गोलगप्पा मुंह में डालने के लिए उन्होंने मुंह खोला तभी उनका जबड़ा अचानक खुला का खुला रह गया. और बंद ही नहीं हुआ. इस अचानक हुई घटना से वहां मौजूद लोग घबरा गए.
सावित्री ने बताया कि ‘गोलगप्पा खाते समय दीदी ने जैसे ही मुंह खोला वह खुला ही रह गया. हमें लगा शायद सामान्य दर्द होगा. पर जब मुंह बंद नहीं हुआ तो हम तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे.’ डॉक्टरों तुरंत इलाज किया और जबड़े को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश की. लेकिन कई प्रयासों के बावजूद आराम नहीं मिला. स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.
Author: fastblitz24



