Fastblitz 24

इजरायल में भारतीय कामगारों पर हमला, पहले बनाया प्लान फिर पीटा

 

इजरायल. दक्षिणी शहर एश्केलोन में दो भारतीय कामगारों पर हमला हुआ है। इजरायली पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। भारत में मौजूद इजरायली दूतावास ने बताया है कि हमले में शामिल लोगों को पकड़ लिया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इजरायली मीडिया ने बताया है कि यह एक टारगेटेड हमला था, जिसे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ दिनों के भीतर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दौरे पर जाने वाले थे। हाल ही में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक संबोधन के दौरान इसकी जानकारी दी थी।

इजरायली मीडिया रिपोर्ट में इसे नस्लीय हमला बताया है, जिससे दोनों देशों में चिंता फैल गई है। इजरायली न्यूज चैनल KAN ने घटना की वीडियो क्लिप जारी की है, जिसमें कम से कम तीन लोगों का एक समूह दो लोगों को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। घटनाक्रम किसी सार्वजनिक पार्क का मालूम पड़ता है।

जारी वीडियो में हिब्रू में लिखे कैप्शन में कहा गया है कि हमला पहले से प्लान किया गया था। यह नस्लवाद और दुर्भावना से प्रेरित बताया गया है। तुर्की के मीडिया आउटलेट TRT वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कैप्शन में कहा गया कि हमलावरों ने वॉट्सएप मैसेज के जरिए पहले से हमले की योजना बनाई थी और फिर इलाके में भारतीय कामगारों को निशाना बनाया। इसमें बताया गया कि ग्रुप ने पहले साजिश रची और फिर दिनदहाड़े हमला किया।

पीएम मोदी के आगामी दौरे को देखते हुए इस पर राजनीतिक सरगर्मी भी देखने को मिली है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से घायलों की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। एक्स पर पोस्ट में खेड़ा ने इजरायली अधिकारियों के सामने मुद्दा उठाने का भी आग्रह किया।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज