Fastblitz 24

बांग्लादेश के हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सर्विस पर लगी रोक हटाई

 

ढाका। नई दिल्ली में बांग्लादेश के हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सर्विस पर लगी रोक हटा दी है। बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने बीते साल दिसंबर में यह रोक लगाई थी। करीब दो महीने बाद यह रोक हटाई गई है। इसे बांग्लादेश की तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार का भारत से अच्छे रिश्ते रखने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। तारिक ने इस हफ्ते मंगलवार को पीएम पद की शपथ ली है।

जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश कमीशन ने शुक्रवार सुबह टूरिस्ट और मेडिकल वीजा समेत सभी वीजा कैटेगरी के लिए अपने कॉन्सुलर ऑपरेशन फिर से खोल दिए हैं। वीजा सर्विस की बहाली बीएनपी लीडरशिप और तारिक रहमान की बांग्लादेश और भारत के रिश्ते सुधारने की कोशिश को दिखाती है। बांग्लादेश के लिए भारत से रिश्ते आर्थिक और रणनीतिक तौर पर जरूरी हैं।

तारिक रहमान ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान लगातार ये कहा था कि वह सरकार में आएंगे तो सभी पड़ोसी देशों से अच्छे रिश्ते बनाएंगे। भारत के लिए वीजा सेवाओं पर उठाए गए कदम से साफ है कि वह इस मुद्दे पर बयानबाजी से आगे जाकर जमीन पर काम करना चाहते हैं। असम के सिलचर में भी बांग्लादेश वीजा केंद्र खोला जाएगा।

गुवाहाटी में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त रुहुल अमीन ने बताया है कि कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिलों वाली बराक घाटी से बांग्लादेश के लिए वीजा की काफी मांग है, इसलिए यहां एक वीजा केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। बांग्लादेश वीजा केंद्र कब खुलेगा। इसकी तारीख फिलहाल तय नहीं हुई है।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज