Fastblitz 24

आजाद हिंद के महानायक नेता सुभाष चंद्र बोस को समर्पित बाइक जुलूस और जनसभा ​

 

जौनपुर। काकोरी.ऐक्शन शताब्दी वर्ष आयोजन समितिश् के तत्वावधान में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के उपलक्ष्य में बदलापुर से शाहगंज तक एक विशाल बाइक जुलूस निकाला गया। शहादत और संघर्ष के इस पाक्षिक कार्यक्रम 11 से 25 जनवरी के तहत शाहगंज के बड़ा गांव में आयोजित जनसभा में युवाओं का जोश देखते ही बनता था।

इस दौरान वक्ताओं ने क्रांतिकारी विचारों को याद करते हुए कहा कि झूठ और अन्याय के साथ समझौता करना जघन्यतम अपराध है। नेताजी का लक्ष्य सिर्फ अंग्रेजों को भगाना नहींए बल्कि भारत में समाजवाद कायम करना और गैर.बराबरी को जड़ से मिटाना था। सभा में इस बात पर चिंता जताई गई कि आजादी के 78 वर्षों बाद भी देश में महिलाएं असुरक्षित हैं और गरीबी बरकरार है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।

सांप्रदायिकता और पूंजीपतियों का बोलबाला बढ़ रहा है। ​निष्कर्ष समय की मांग है कि हम नेताजी के सपनों का भारत बनाने के लिए संगठित हों और शोषण के खिलाफ संघर्ष तेज करें। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इन्द्रपति सिंह व संचालन दिलीप कुमार खरवार ने की।

​इस आयोजित सभा में मुख्य वक्ता, प्रमोद कुमार शुक्ल, इन्दुकुमार शुक्ल, मिथिलेश कुमार मौर्य व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतिरू अंजली सरोज और उनकी टीम ने देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया। सैकड़ों की संख्या में छात्र, नौजवान और स्थानीय नागरिक इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने।

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज