जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कजगाव में किसी अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक सवार रेलवे पुलिया के नाले में गिरने से मौत हो गई। घटना बुधवार शाम लगभग 7 बजे की है लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव निवासी अजय कुमार गौतम उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र बसंत गौतम जो पेंटिंग का काम करता था। काम खत्म करके अपनी बाइक से वापस आ रहा था कि किसी अज्ञातवास से टकराकर रेलवे पुलिया से नीचे नाले में जा गिरा। काफी देर तक इस नाले में पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई। इसके साथ या घटना कि वाहन से हुई यह किसी ने देखा नहीं इसलिए अलग.अलग कयास लगाए जा रहे हैं और जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है। फिलहाल देर रात लगभग 9 बजे जब इस घटना की जानकारी स्थानी थाने की पुलिस को लगी इस समय पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को नाले से निकाल कर मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Author: fastblitz24


