जौनपुर। मछलीशहर के चुंगी चौराहे पर काम खत्म होने के बाद घर जा रही महिला को तेज रफ्तार बाईक ने टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार युवक व महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ज्ञात हो कि खड़ारी गांव निवासी सुनिता पत्नी जय प्रकाश उम्र 35 वर्ष एक प्राईवेट अस्पताल में दाई का काम करती थी। शुक्रवार की देर शाम वह छुट्टी से काम खत्म करके वापस अपने घर की ओर जा रही थी कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाईक की चपेट में आ गई। बाईक की चपेट में आने से महिला के साथ साथ सिकरारा क्षेत्र के डमरूआ निवासी बाईक सवार विपुल विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Author: fastblitz24


