Fastblitz 24

बजट में बायो शक्ति फार्मा की घोषणा, बायो फार्मा का फायदा क्या है

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना लगातार नौवां बजट पेश किया. इस बजट में वित्त मंत्री ने बायो शक्ति फार्मा शक्ति की घोषणा की है. जिसमें अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. टेक्नोलॉजी सेक्टर में सरकार Semiconductor Mission 2.0 शुरू करेगी और इंडस्ट्री‑लैड रिसर्च पर फोकस करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कैपिटल एक्सपेंडिचर में करीब 9% वृद्धि का ऐलान किया. केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026‑27 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया है.

पिछले बजट FY25‑26 में कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) 11.21 लाख करोड़ रुपये तय किया गया था। निर्मला सीतारमण ने यह बजट भाषण उस समय दिया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने यूनियन बजट 2026 को मंजूरी दे दी.

बायो फार्मा का फायदा क्या है।”

ये दवाइयां कैंसर, डायबिटीज और किडनी जैसी गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण होती हैं. क्योंकि ये जैविक स्रोतों से बनती हैं, इसलिए शरीर इन्हें बेहतर तरीके से स्वीकार करता है. इसे ही ‘बायो-फार्मा शक्ति’ कहा जा रहा है, क्योंकि अब इलाज केमिकल्स से बढ़कर सेलुलर लेवल पर पहुxच गया है. सरकार द्वारा किए गए लगातार आर्थिक सुधारों और नीतियों के परिणामस्वरूप देश ने 7 प्रतिशत की उच्च विकास दर हासिल की है.

fastblitz24
Author: fastblitz24

Spread the love